फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से झूला पति, फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था

Fri, 26 Dec 2025 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में पत्नी से कहासुनी के बाद पति फंदे से झूल गया। वह फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। शराब पीकर आने पर विवाद हुआ था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में फूलों की सजावट का काम करने वाले रतन कश्यप (35) ने शुक्रवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। घटना ठाकुरगंज क्षेत्र के फरीदीपुर इलाके की है।

विज्ञापन


भाई ने संदीप ने बताया कि रतन बृहस्पतिवार की शाम फ्लावर डेकोरेशन के काम से गया था। शुक्रवार दोपहर नशे की हालत में घर लौटा। पत्नी सपना से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सपना दो साल की बेटी को लेकर उसकी दवा लेने के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 

कई बार दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। लोग जब अंदर पहुंचे तो रतन का शव फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है कि रतन ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें