फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर : शादी के 14 साल बाद शौहर ने दिया तीन तलाक, बीवी को मायके में छोड़ा

Tue, 13 Aug 2019 09:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शौहर की ओर से बीवी को तीन तलाक देकर बेटी के साथ मायके पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बीवी की तहरीर पर आरोपी शौहर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से जुड़ा है। गांव की रहने वाली राबिया बानो की शादी 14 वर्ष पूर्व बरेली जिले के प्रेम नगर थाने के परतापुर इज्जतनगर निवासी मकदूम के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


राबिया बानो का आरोप है कि शादी के पांच छह साल बाद ही पति मकदूम अक्सर शराब पीकर उसे मारता-पीटता था और तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देता था। पिछले 20 जुलाई को मकदूम ने तीन तलाक देकर राबिया बानो को उसकी बेटी के साथ मायके लाकर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती सुनाई थी। एसपी के आदेश पर मंगलवार को बल्दीराय थाने की पुलिस ने मकदूम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

बाराबंकी : रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, तो सेना के बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें