फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दहेज में कार नहीं मिली तो दे दिया तीन तलाक, पीटते...भूखा रखते और करते प्रताड़ित; पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 10:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दहेज में कार नहीं मिली तो राजधानी में युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुरालवाले आए दिन पीटते, भूखा रखते और तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चौक निवासी महिला को दहेज में कार न देने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर चौक पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़िता ईशा फातिमा के अनुसार 13 नवंबर 2024 को उनका निकाह बाजारखाला के भदेवां निवासी आदिल रहमान से हुआ था। मुंबई में नौकरी लगने पर छह दिसंबर को वह चला गया। आरोप है कि तभी सास शहनवाज, बुआ सास सफीया, ननद बेबी और देवर अफजल उनपर दहेज में कार दिलाने का दबाव डालने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सभी उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते और भूखा रखते। 

ईशा ने जब मामले की जानकारी पति आदिल को दी तो उसने उन्हें मुंबई बुला लिया। मगर वह भी कार की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। किसी तरह पीड़िता लखनऊ पहुंची और चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें