फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी के झगड़ा में पति ने काटी पत्नी की नाक

Fri, 03 Apr 2015 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पहुंचने पर मानपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति को खाना नहीं मिला तो उसने पत्नी की नाक काट डाली। महिला की आंख में भी चोट आई है। पड़ोसियों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


पति फरार है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। हालांकि, पुलिस अभी तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है। दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुरवा गांव निवासी बरकत पत्नी रुकसाना (45) के साथ घर में रहता है। उसके बेटे बाहर रहते हैं।

बुधवार रात बरकत देर से घर आया। उसने रुकसाना से खाना मांगा लेकिन रुकसाना ने खाना न होने की बात कही। इस पर बरकत आग बबूला हो उठा। इसी को लेकर देर रात तक दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुरुवार की भोर जब बरकत की नींद खुली तो वह फिर पत्नी से झगड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे पर भी किए कई वार

थोड़ी देर में मामला इतना बिगड़ गया कि बरकत ने रुकसाना पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसके चेहरे पर कई वार किए और नाक काट डाली। उसकी दोनों आंखों में भी गंभीर चोटें आई हैं। रुकसाना की चीख-पुकार पर पड़ोसी दौड़ पड़े।

इतने में बरकत मौके से भाग निकला। पड़ोसी पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी ओपीडी डॉ. हसन सलीम ने रुकसाना की हालत नाजुक बताई है।

रुकसाना की बहन सुरैया की मानें तो अक्सर बरकत व रुकसाना के बीच विवाद होता है। दरगाह थाना अध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। तहरीर मिलते ही आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें