फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति ने फांसी लगाकर सुसाइड किया, कहासुनी में ईंट से कूचकर मार डाला था

Mon, 28 Jul 2025 10:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। गांव के बाहर बाग में पेड़ की डाल से फंदे से लटकता उसका शव मिला। मामूली कहासुनी के बाद उसने ईंट से कूचकर पत्नी को मार डाला था। इसके बाद से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस, रवि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना माल थाना क्षेत्र के बाजार गांव की है। गांव निवासी शराबी रवि (28) ने रविवार की सुबह 8.30 बजे कहासुनी के बाद ईंट से कूचकर पत्नी सीमा (25) की हत्या कर दी थी। इसके बाद से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह पड़ोसी गांव अकबरपुर के चंदन महाराज की बाग में पेड़ की डाल से पैंट-शर्ट के फंदे से लटकती उसकी लाश मिली। सुबह करीब 6.30 बजे नित्य क्रिया के लिए ग्रामीण बाग की तरफ गए थे। उन्होंने देखा तो पुलिस को सूचित किया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि पत्नी सीमा के मायकेवाले अभी चंडीगढ़ से लखनऊ नहीं पहुंच पाए हैं। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया मौके पर जांच करके जानकारी जुटाई गई है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें