फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बृजभूषण शरण सिंह के बाद करन और प्रतीक ने भी की सीएम योगी से मुलाकात, लगाए जा रहे हैं सियासी कयास

Mon, 28 Jul 2025 06:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Brij Bhushan Sharan Singh: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अब उनके दोनों बेटे कैसरगंज से सांसद करण भूषण और गोंडा से विधायक प्रतीक भूषण ने भी सीएम से मुलाकात की। 
विज्ञापन
चर्चाओं का विषय बनी यह मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच अब उनके दोनों बेटे कैसरगंज से सांसद करण भूषण और गोंडा से विधायक प्रतीक भूषण ने भी सीएम से मिलकर नए सियासी चर्चाओं को हवा दे दिया है। दोनों सांसद पुत्र शनिवार को पांच कालीदास मार्ग पहुंचे थे और सीएम के साथ करीब आधे घंटे तक वहां रहे। सीएम के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस मुलाकात की फोटो भी शेयर की गई। पूर्व सांसद और दोनों बेटों की सीएम से मुलाकात एक नए सियासी समीकरण के तौर पर देखा जा रहे है।

विज्ञापन


दरअसल पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी, लेकिन चार दिन पहले अचानक बृजभूषण और सीएम की मुलाकात ने सबको चौका दिया। मुलाकात के बाद बृजभूषण के सधे हुए बयान से भी स्पष्ट हो रहा है कि अब दोनों के बीच की तल्खी कम होने लगी है। इसके बाद अब दोनों बेटे की सीएम से मुलाकात से करीब-करीब यह बात पुष्ट होती दिख रही है कि 31 महीने पहले शुरू हुई नाराजगी अब खत्म हो चुकी है।

हालांकि बृजभूषण से संवाद नहीं होने के बावजूद दोनों करण भूषण और प्रतीक भूषण सीएम से मिलते रहे हैं। लेकिन इस मुलाकात के सियासी मायने इसलिए तलाशे जा रहे हैं कि इसके पीछे कोई न कई सियासी गणित जरूर है। इस मुलाकात को लेकर एक चर्चा यह भी है कि मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं को देखते हुए बृजभूषण प्रतीक भूषण को मंत्री बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें