पत्नी ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई, दो बच्चे बेटी (11) और बेटा (8) है। पति मजदूरी से जो भी कमाता है उसे शराब पीने में खर्च कर देता है। बच्चों को पालने के लिए वह कुछ घरों में जरूरत पड़ने पर काम करती है। वहीं पिछले महीने घर खर्च को 1300 रुपये पड़ोसी से उधार लिए थे।
मंगलवार को उसने शराब पीने जाते समय रुपये मांगे। जिसे देने से इंकार किया, इससे नाराज होकर पहले तो उधार के रुपये का हिसाब मांगा। फिर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान उसने दांत से नाक काट ली।
इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह ने बताया कि विवाद के बाद पत्नी ने तहरीर दी है। जिस पर केस दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें नाक पर हल्की चोटें आईं हैं। पति अवैध संबंध का आरोप लगा रहा है जिसमें कोई सत्यता नहीं है। इस बारे में गांव वालों से भी पूछताछ की गई पर आरोप गलत बताए गए। पत्नी की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।