ऊंचाहार (रायबरेली)। महिला के साथ अभद्रता का विरोध करने पर दबंगों ने उसके पति को लाठी-डंडे से पीटा और तमंचे से हवाई फायरिंग की। इस दौरान बीच बचाव करने पर रिश्तेदारों को भी पीटा गया।
क्षेत्र के सेमरी रनापुर गांव निवासी राजेश कुमार ने गांव से कुछ दूर अपनी पशुशाला बना रखी है। रविवार की रात वह अपनी पत्नी व दो रिश्तेदार के साथ वहां बैठे थे। तभी दो बाइक से चार युवक वहां आए और पत्नी से अभद्रता की। उन्होंने विरोध किया, तो दबंगों लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। मना करने पर उनके रिश्तेदारों के साथ गाली गलौज की और उन्हें भी पीटा।
आरोप है कि इस दौरान उन पर तमंचे से फायर भी किया। पीड़ित ने सोमवार को तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस को मौके पर कारतूस का खोखा भी मिला है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।