राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में गुरूवार को आर्थिक तंगी के चलते पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।
अलींगज थाना प्रभारी फरीद अहमद के मुताबिक युवक का नाम इरशाद है। इरशाद अलीगंज नॉवेल्टी सिनेमा में काम करता था। लॉकडाउन के बाद से इरशाद की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।
जिसे लेकर पत्नी शमा से लड़ाई झगड़ा होता रहता था। घरेलू कलह के चलते गुरूवार को इरशाद (35) ने पहले पत्नी शमा (30) को चाकू मार दी। इसके बाद खुद को भी मार ली।
पुलिस को मुताबिक दोनों को नीरा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। जहां से डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है।