फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम। तालकटोरा के आलमनगर निवासी रागिनी (29) की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या का आरोप उसके पति रोहित पर लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग होने के शक में हत्या करने की बात स्वीकार की। इससे पहले उसने रागिनी की अचानक मौत होने की जानकारी परिजनों को दी थी।
विज्ञापन

रागिनी के पिता उन्नाव के एबी नगर निवासी राकेश ने बताया कि कृष्णानगर के एक सैलून में काम करने वाले रोहित से बेटी की शादी नौ साल पहले हुई थी। रोहित पारा के भपटामऊ स्थित जहिदनगर का रहने वाला है। वह परिवार से अलग किराये के कमरे में रहता था। मंगलवार सुबह पांच बजे रोहित ने फोन कर रागिनी की मौत की सूचना दी। इसके बाद वह शव लेकर पारा स्थित घर चला गया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम पारा पुलिस ने कराया था। रिपोर्ट में गला दबाने से हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पारा पुलिस ने तालकटोरा पुलिस को सूचना दी।


रातभर शव के साथ रहा, सुबह घर लेकर पहुंचा
पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप ने बताया कि रोहित ने सोमवार रात रागिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर शव के साथ रहा। सुबह चार बजे वह शव लेकर अपने पैतृक घर पारा के भपटामऊ स्थित जहिदनगर चला गया।
विज्ञापन


बेटी के सो जाने के बाद की थी हत्या
पुलिस की छानबीन में पता चला कि रोहित व रागिनी की सात साल की बेटी भी है। बेटी के सो जाने के बाद रोहित ने रागिनी की हत्या की थी। सुबह उसने घर व ससुराल वालों को फोन कर पत्नी की मौत की सूचना दी। इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रागिनी के पिता राकेश ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें