फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द भरें बकाया बिजली बिल, नहीं तो घर पर दस्तक देगा तहसील का अमीन

Mon, 27 Aug 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राजधानी में लोग कनेक्शन लेकर बिजली तो खूब जला रहे पर समय से बिल नहीं जमा कर रहे। ऐसे बकायेदारों की तादाद हजारों में है। इन्हें धारा-3 का नोटिस जारी कर एक माह में बिल भरने का आदेश दिया गया था, जिस पर अमल नहीं किया गया। 
विज्ञापन


अब धारा-5 के तहत रिकवरी नोटिस जारी कर बकायेदारों का ब्योरा तहसील भेजा गया है। ऐसे बकायेदार जल्द बिल भर दें, नहीं तो तहसील का अमीन डंडा लेकर उनके घर का दरवाजा खटखटाएगा। यहीं नहीं बाकी बिल पर 10 फीसदी अधिक रकम की वसूली भी होगी। 

ट्रांसगोमती में 3,548 गोमतीनगर, 7,858 चिनहट, 2,318 महानगर, 1,270 यूनिवर्सिटी, 4,036 सीतापुर रोड, 2,623 इंदिरानगर, 2,443 मुंशीपुलिया, 6,455 बीकेटी, 4,672 डालीगंज, 2,978 रहीमनगर खंड में बकायेदार हैं, जिन पर 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये की रकम बकाया है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक-एक लाख के तीन हजार बकायेदार 

लेसा के सिस गोमती एवं ट्रांसगोमती जोन में तीन हजार ऐसे बकाएदार हैं जिन पर एक-एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इनमें से सिस गोमती में 1600 लोग हैं। इनके कनेक्शन पहले ही काट दिए गए और धारा-5 का रिकवरी नोटिस जारी किया जा चुका है। 

बकाया वसूली को चल रहा अभियान
बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ वसूली का अभियान चल रहा है। इनकी बिजली काटने के बाद धारा-3 एवं धारा-5 में नोटिस जारी किया जा रही है। 
- प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता लेसा (ट्रांस गोमती) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें