लखनऊ के एल्डिको सिटी ड्रीम्स अपार्टमेंट की पुरानी आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी पर हर महीने नकद निकासी और बिना बताए 10 लाख रुपये की एफडी तुड़वाने सहित सोसाइटी के धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इस शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को जांच कर 4 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है और 5 जनवरी को सुनवाई तय की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में एल्डिको सिटी ड्रीम्स अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए की पुरानी कार्यकारिणी पर सोसाइटी के धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कार्यकारिणी के पदाधिकारी हर महीने बैंक खाते से 30 से 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से निकालकर नकद लेते थे। इसके अलावा बिना निवासियों को सूचना दिए करीब 10 लाख रुपये की एफडी भी तुड़वा दी गई। मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आयोग ने 26 नवंबर को जारी नोटिस में जिलाधिकारी से किसी वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से मामले की जांच कराकर चार जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। पांच जनवरी को आयोग में मामले की सुनवाई होगी। अपार्टमेंट निवासी अभिषेक सिंह और अन्य की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैंक से निकाली गई धनराशि का स्पष्ट हिसाब नहीं दिया गया।
एफडी की रकम का इस्तेमाल भी निवासियों की जानकारी के बिना किया गया। शिकायतकर्ताओं ने बैंक स्टेटमेंट, कैशबुक, बिल-वाउचर और एफडी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामला अपार्टमेंट के 96 परिवारों के सामूहिक धन की सुरक्षा से जुड़ा है।