हाउसिंग एंड अर्बन डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको) ने वित्तीय वर्ष
2013-14 के दौरान निर्धारित लक्ष्य 700.56 की तुलना में 719.69 करोड़ का
लाभ दर्ज किया है।
कंपनी ने स्वीकृत 14.34 लाख रिहायशी यूनिटों (डीयू) में
से 98.5 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाईं हैं।
शहरी
इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुडको ने जलापूर्ति, सीवरेज, पावर व सड़क
आदि क्षेत्रों में 7848 करोड़ की लागत वाली 72 योजनाएं भी स्वीकृत की है।
कंपनी ने मिशन पांच नाम से लक्ष्यों को निर्धारित किया है।
इनमें प्रतिवर्ष
एक मिलियन आवास बनाना, एक लाख करोड़ संचयी रिलीज किया जाना, प्रतिवर्ष एक
हजार शहरी स्थानीय निकायों को सहायता देना व प्रतिवर्ष ग्रॉस एनपीएम में एक
प्रतिशत की कमी लाना शामिल है।