लखनऊ। प्रयागराज से आलमबाग आ रही अवध डिपो की एसी जनरथ बस (यूपी-78-एलटी-2154) में महिला यात्री ज्योत्सना सिंह का पर्स छूट गया। आलमबाग बस टर्मिनल पर उतरने के बाद जब उन्हें पर्स गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत बस टर्मिनल प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों ने बस में पर्स की तलाश की और उसे सुरक्षित खोज निकाला। पर्स में लगभग डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन और पांच हजार रुपये नकद थे। जब कर्मचारियों ने पर्स ज्योत्सना सिंह को लौटाया, तो उनका चेहरा खुशी से खिल उठा।
इसी तरह, चारबाग डिपो की बस (यूपी-32-एमएन 9339) में भी एक यात्री का मोबाइल फोन छूट गया था। बस के कंडक्टर सुरेश कुमार को जब यह फोन मिला, तो उन्होंने उसे यात्री को सौंप दिया।