फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीयों से जगमग होंगे घर, कुम्हारों को मिला आर्डर

Fri, 12 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कड़ाके की सर्दी में कुम्हारों के पास कोई काम नहीं रहता था, लेकिन भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है। 22 जनवरी को दीयों की रोशनी से हर घर रोशन होगा। कुम्हारों को दीपक बनाने के आर्डर मिल रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए एक लाख दीये बनाने का आर्डर दिया है।
विज्ञापन


जिले में 3500 कुम्हार हैं, जो दीये बनाने का कार्य करते हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरों में 11 दीपक जलाने का आह्वान किया है। ऐसे में घरों को रोशन करने के लिए लोगाें को दीये की जरूरत पड़ेगी। कुम्हारों के घरों पर इन दिनों दीये बनाने का कार्य तेजी के साथ हो रहा है।
शहर के खाली सहाट के कुम्हारन टोला निवासी रामू प्रजापति कहते हैं कि अमूमन सर्दी के समय में कोई काम नहीं रहता था। घर पर खाली बैठना पड़ता था। भगवान श्रीराम की कृपा बरसी है। अब लोगों को दीये बनाने का काम मिल गया है।
विज्ञापन

कुम्हारन टोला निवासी छोटेलाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) ने एक लाख दीये बनाने का आर्डर दिया है। 22 जनवरी के पहले दीये बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। सर्दी के दिनों में धंधा ठंडा पड़ जाता है, लेकिन भगवान श्रीराम की कृपा से धंधा तेज हो गया है।
आरएसएस के सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ला ने बताया कि एक लाख दीपक बनाने का आर्डर दिया गया है। इन दीयों को मंदिरों में जलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य लोगों से घरों में 11 दीपक जलाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें