फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर जमा करने वालों को मिलेगी ये सुविधा, अब यहां पर भी जमा कर सकेंगे TAX

Fri, 09 Feb 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेेमो
विज्ञापन
मेट्रो के सभी स्टेशनों पर हाउस टैक्स भी जमा होगा। इसको लेकर नगर निगम और लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) के बीच सहमति बन गई है। मेट्रो स्टेशन पर जमा होने वाला टैक्स नगर निगम को कैसे मिलेगा और डाटा की सुरक्षा कैसे की जाएगी, इसको लेकर भी दोनों के बीच बात हो गई है।
विज्ञापन


जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी। शहर में मेट्रो अभी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच चल रही है। इस बीच आठ स्टेशन आते हैं। इन सभी जगहाें पर यात्री अपने हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके बाद जैसे-जैसे मेट्रो रूट का विस्तार होता जाएगा, उन स्टेशनों पर भी यह सुविधा मिलेगी।

ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा होने लगा है। ई-सुविधा केंद्र पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। एक कदम और आगे बढ़ाते हुए मेट्रो के स्टेशनों पर गो-स्मार्ट कार्ड से गृह कर जमा करने की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि  एलएमआरसी सुविधा देने के लिए प्रयास कर रही है। सुविधा शुरू हो जाएगी तो शहरवासियों को एक विकल्प हाउस टैक्स जमा करने का मिल जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें