फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान पर कब्जा, विरोध पर युवक को बंधक बनाकर पीटा

Sat, 24 Oct 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकान पर कब्जा, विरोध पर युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानपुर के मुबारकपुर निवासी दिलजान अली ने दो लोगों पर उनके मकान पर कब्जा करने और विरोध पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पांच हजार नकदी और चेन भी लूटने का आरोप है। बृहस्पतिवार को चिनहट पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दिलजान ने बताया कि छह अक्तूबर 2020 को चिनहट के कंचनपुर मटियारी में मकान खरीदा था। इसके कुछ दिनों बाद पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो वह सुल्तानपुर लौट गए। तीमारदारी की वजह से वह करीब ढाई साल तक मकान पर नहीं आ सके। 20 मई 2023 को जब मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और गीता रावत रह रही थी। विरोध पर आरोपी ने एससी/एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। चिनहट थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो हताश होकर सुल्तानपुर लौट गए। कुछ दिन पहले दोबारा मकान पर पहुंचे तो गीता के साथ उसका एक साथी भी था। मकान खाली करने के लिए कहा तो दोनों उन्हें खींचकर मकान के भीतर ले गए और जमकर पिटाई की। किसी तरह वह चंगुल से छूटे और थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें