फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कहीं से भी जमा हो सकेगी मकान की किस्त

Mon, 24 Mar 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के आवंटियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें मकान या फ्लैट के लोन की किस्त जमा करने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


वह अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी शहर से किस्त जमा कर सकेंगे। आवास विकास परिषद सेंट्रल बैंक के साथ अनुबंध कर रही है।

इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही इस सुविधा का लाभ परिषद के आवंटियों को मिलने लगेगा।
इस सुविधा से उन आवंटियों को बढ़ी राहत मिलेगी जो दूूसरे जिले, प्रदेश या विदेश में रहते हैं। अभी तक ऐसे आवंटियों को अपने मकान या फ्लैट की किस्त लखनऊ में ही जमा करनी पड़ती है।

भले ही वे किसी अन्य के मार्फत किस्त जमा करवाते हों।

हाल में शुरू हुई परिषद की अवध विहार योजना के मंदाकिनी, भागीरथी और वृंदावन योजना में एवरेस्ट अपार्टमेंट में बढ़ी तादाद में लखनऊ से बाहर रहने वालों को फ्लैट आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवरेस्ट योजना में तो ऐसे कई आवंटी हैं जो विदेश में रहते हैं। चूंकि अभी फ्लैट की किस्त का पैसा लखनऊ में ही अधिकृत बैंक में जमा होता है लेकिन अब अनुबंध के बाद ऐसे आवंटी को किस्त जमा करने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

अनुबंध होने के बाद आवंटी अपने शहर की सेंट्रल बैंक शाखा में जाकर सीधे या ई-बैंकिंग के जरिए किस्त पैसा जमा कर सकेंगे।

ई-बैंकिंग से सेंट्रल बैंक के अलावा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक और प्रमुख निजी क्षेत्र की बैंकों के खाताधारक भी अपनी किस्त जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें