फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटलकर्मी का शव रेलवे लाइन पर मिला

Sun, 13 Sep 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शनिवार सुबह हरौनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर सोनू (37) का क्षत-विक्षत शव मिला। वह उन्नाव के अजगैन के खड़ेहरा गांव के रहने वाले थे और नाका स्थित एक होटल में काम करते थे।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक, सुबह करीब 6:45 बजे लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर शव मिला। धड़ पटरी के एक तरफ और सिर दूसरी तरफ पड़ा था। जीआरपी चारबाग प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव के पास मिले मोबाइल और कागजात से पहचान की गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोनू के पिता श्रीपाल की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां जगराना, बड़ा भाई रमेश और बहनें मोनी व अंकू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें