नाम बदलकर रह रही होटल रिसेप्शनिस्ट ने लगाया फंदा
लखनऊ। विकास नगर में रविवार को होटल रिसेप्शनिस्ट ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुगली की रहने वाली तारा उर्फ मुस्कान (21) विकास नगर सेक्टर-5 में किराये के मकान में रहती थीं। वह यहां नाम बदलकर रह रही थीं और होटल में रिसेप्शनिस्ट थीं। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। रविवार शाम वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकलीं तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर खिड़की से झांका तो तारा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। फोरेंसिक टीम ने तारा का मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के भाई नूर इस्लाम को दी। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच की जा रही है कि आखिर तारा नाम बदलकर क्यों रह रही थीं।