फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल मैनेजर को बाल पकड़कर पीटा, रुपये लूटे

Fri, 02 Jan 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र में होटल की महिला मैनेजर को बाल पकड़कर पीटने व 22 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 26 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर छेड़खानी व तोड़फोड़ का भी आरोप है।
विज्ञापन

पीड़ित मैनेजर के अनुसार, घटना 20 दिसंबर को होटल में हुई। सुबह करीब दस बजे अलीगंज के कपूरथला निवासी अश्वनी जायसवाल अपने 25 साथियों के साथ होटल पहुंचा। आरोप है कि उसे गाली-गलौज शुरू कर दी और होटल खाली करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और अश्लील हरकतें कीं। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। इसके बाद आरोपियों ने कैश काउंटर से 22 हजार रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए भाग गए।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें