फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खंभे से टकराकर साइकिल सवार होटलकर्मी की मौत

Wed, 15 Jan 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खंभे से टकराकर साइकिल सवार होटलकर्मी की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में सोमवार रात सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर होटल कर्मी मिजोरम के नॉर्थ ईस्ट खोदुनसे के रहने वाले डीवान सरवन मोवा (25) घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक डीवान दो साल से हजरतगंज में दोस्त के साथ रह रहे थे। सोमवार रात करीब दो बजे डीवान नशे में साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी लीला सिनेमा हॉल के पास सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने डीवान के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को सूचना दी। उनकी बहन मोआनी मंगलवार देर शाम विमान से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। देर रात डीवान का शव उनकी बहन के सुपुर्द कर दिया गया। बहन ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही है। वह देखन चाहती हैं कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें