फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिन गर्मी और उमस, शाम को हल्की बारिश

विज्ञापन
लखनऊ में मौसम।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार का दिन गर्मी और उमस के नाम रहा। हालांकि, इस दौरान दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। शाम को भी कई इलाकों में थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। इस बारिश ने उमस और भी बढ़ा दी। रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन शनिवार को कई इलाकों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। इससे उमस भी बढ़ी। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा।

लखनऊ में मौसम।

लखनऊ में मौसम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें