फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कबड्डी में छात्रावास बी व हैंडबॉल में ए टीम जीती

Sat, 24 May 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में फ्रैंडली मैच खेलती छात्रावास की टीम।-स्रोत : स्टेडियम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम की हैंडबॉल और कबड्डी छात्रावास टीम का शुक्रवार को फ्रेंडली एकल मैच हुआ। कबड्डी में छात्रावास बी और हैंडबॉल में छात्रावास ए टीम विजेता रही।
विज्ञापन



अमेठी के पूरे दत्ता मिश्र स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम छात्रावास में हैंडबॉल और कबड्डी टीम की फ्रेंडली एकल प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में छात्रावास ए और बी टीम मैदान में उतरी। कड़े मुकाबले के बीच छात्रावास बी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए 37 अंक जुटाकर छात्रावास ए टीम को दो अंकों से पराजित कर मैच की विजेता बनी।


वहीं, हैंडबॉल प्रतियोगिता में छात्रावास ए और बी टीम मैदान में उतरी। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष हुआ। छात्रावास ए टीम ने 28 तो छात्रावास बी टीम ने 27 अंक बनाए। छात्रावास ए टीम के खिलाड़ियों ने अंतिम अंक पाने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता अपने नाम की। उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोसर्रफ खां ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शिव कुमार मौर्य, राम आसरे यादव, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें