फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मस्जिद के साथ बन सकता है अस्पताल व शैक्षिक संस्थान

Thu, 21 Nov 2019 11:12 AM IST
शाहरुख खान मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मिलने वाली पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद के साथ अस्पताल व शैक्षिक संस्थान का भी निर्माण हो सकता है। मस्जिद के साथ समाज को फायदा देने वाले संस्थान खोले जाने के संबंध में लोगों से मिले सुझावों को बोर्ड ने काफी गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


बोर्ड की 26 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में जमीन लेने के संबंध में विचार-विमर्श के साथ ही इस पर भी निर्णय होने की उम्मीद है। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि हिंदू पक्षकारों को देने के साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन देने का फैसला भी सुनाया है। 

कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही तमाम लोगों की ओर से जमीन को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड को सुझाव भेजे जा रहे हैं। कई लोग जमीन न लेने की सलाह दे रहे हैं, वहीं तमाम लोग मस्जिद के साथ अस्पताल और किसी बड़े शैक्षिक संस्थान का निर्माण कराने की वकालत कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के सभी पहलुओं पर कानूनी राय मांगी है ताकि बैठक में इस पर समीक्षा हो सके। 
विज्ञापन


 सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी का कहना है कि वक्फ बोर्ड सभी लोगों की राय को तवज्जो दे रहा है। उलमा सहित तमाम लोगों ने राय दी है कि बोर्ड को पांच एकड़ जमीन नहीं लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

वहीं कई लोगों की राय है कि वक्फ बोर्ड को जमीन लेकर उस पर मस्जिद के साथ अस्पताल व शैक्षणिक संस्था का निर्माण कराना चाहिए। लिखित में भेजी गई जो राय रिकॉर्ड में शामिल हो चुकी हैं, उन्हें बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इन सभी मामलों के कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद बोर्ड के सदस्य फैसला लेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें