फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोने के सिक्के बेचने के नाम पर अस्पताल संचालिका से ठगे 20 लाख

Sat, 21 Mar 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने सोने के सिक्के बेचने के नाम पर अस्पताल संचालिका विद्यावती से 20 लाख रुपये ठग लिए। विद्यावती ने मुंबई के कल्याणपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में यह मामला तालकटोरा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

तालकटोरा निवासी विद्यावती का आलमनगर के सरीपुरा में बजरंग अस्पताल है। उन्होंने बताया कि जून 2025 में वह गर्भाशय के कैंसर के इलाज के लिए परिचित नौशाद के साथ मुंबई गई थीं। 20 जुलाई 2025 को उन्हें अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दीपक बताया और नासिक के जंगल में सोने के सिक्के मिलने का दावा किया। उसने 40 लाख रुपये में सिक्के बेचने की बात कही, लेकिन सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। विद्यावती ने इलाज के खर्च के लिए सिक्के खरीदने की सहमति दी।
दीपक ने उन्हें 27 जनवरी को मुंबई बुलाया और कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर सिक्के देने के लिए कहा। 29 जनवरी को वह नौशाद के साथ घर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुईं। कल्याणपुर स्टेशन पर दीपक अपने साथी राजू के साथ उसी ट्रेन में चढ़ा। दोनों ठगों ने उन्हें हलवा खिलाकर बेहोश कर दिया और 20 लाख रुपये लेकर भाग गए। होश आने पर ठगी का पता चला। इंस्पेक्टर कुलदीप मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें