फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केसरीखेड़ा में पार्षद ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते पार्षद और स्थानीय लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। केसरीखेड़ा में शुक्रवार सुबह हुई जोरदार बारिश से गलियों में जलभराव हो गया। इससे नाराज पार्षद देवेंद्र सिंह जीतू ने लोगों के साथ पानी के बीच ही खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्षद का आरोप है कि तेजी खेड़ा में करीब 70 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और शनिवार को ईद है। इस इलाके में जल निकासी की समस्या है। कई महीने से जोनल अभियंता राजीव शर्मा से इसकी शिकायत की जा रही है, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शुक्रवार को लोगों को अलविदा के नमाज के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ा।
वहीं, डालीगंज में रेलवे अंडरपास नीचे फिर पानी भर गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। महानगर गोल चौराहा, कपूरथला चौराहा पर भी पानी भरा। यहां सीएम ग्रिड योजना में सड़क बनाई गई और फुटपाथ ऊंचा किया गया है। इससे पानी भर गया। अलीगंज सेक्टर जे और आई में नाली और फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से पानी भरा। पुराने शहर के कई इलाकों में जल निकासी सिस्टम खराब होने और नालियां चोक होने से पानी भरने की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें