फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलसर सीएचसी का 20 लाख से होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर सीएचसी का 20 लाख से होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

बेलसर (गोंडा )। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं सीएचसी के संयुक्त धनराशि से सीएचसी परिसर में 20 लाख रुपये से पार्क बनाया जाएगा। जलनिकासी की व्यवस्था सहित आने जाने के लिए खड़ंजा लगाया जाएगा।
बीते दिनों डीएम के सीएचसी बेलसर के निरीक्षण में जलभराव की समस्या दिखी थी। जलनिकासी की समस्या सहित अन्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए खंड विकास अधिकारी सदानंद चौधरी को निर्देश दिया था। सीएचसी परिसर से जलनिकासी सहित नाली खड़ंजा एवं अन्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व सीएचसी के लिए क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व सीएचसी के संयुक्त निधि का उपयोग किया जाएगा। बीडीओ सदानंद चौधरी ने बताया कि सीएचसी परिसर में नाली, खड़ंजा, पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के पार्किंग के लिए स्टैंड बनाया जाएगा। सड़क किनारे पर पटरी बनाई जाएगी। बताया कि परिसर में आने के बाद लोगों को स्वच्छता व अच्छा माहौल दिखाई दे। लोगों को अच्छी फीलिंग देने के लिए रंगाई, पुताई, फूल पौधे भी किनारे किनारे लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत बेलसर के ग्राम प्रधान से ग्राम निधि व मनरेगा योजना, क्षेत्र पंचायत निधि एवं सीएचसी के संयुक्त निधि से धनराशि से करीब 20 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें