फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी मुजेहना का 1.5 करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। मुजेहना सीएचसी के लिए प्रशासन ने एक करोड़ 50 लाख का बजट आवंटित किया है। इस बजट से मुजेहना क्षेत्र के 2 लाख 10 की आबादी को कैंसर, टीबी, डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी। बजट आवंटन की जानकारी मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को कैंसर, बलगम, हीमोग्लोबिन, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मनोरोग आदि गंभीर बीमारियों के निदान के लिए जिला मुख्यालय और अन्य महानगरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। सरकार ने मुजेहना क्षेत्र के सभी 21 उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों के निर्माण का प्रविधान किया है। इसका उद्देश्य सभी लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि बैजपुर, विशंभरपुर, रेतवागाडा, उज्जैनीकला और डेवरीकला में स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने पर इन केंद्रों पर 28 प्रकार की जांच और 93 प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेगी। यहां पर कोरोना वैक्सीन लगाने की भी व्यवस्था रहेगी। इन केंद्रों पर डॉक्टर की देखरेख में एएनएम और एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की नियुक्ति का प्राविधान किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना से क्षेत्र के 2 लाख 10 हजार की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के सुरेश चंद्र मिश्र, चंद्रप्रकाश शुक्ल, रामउदार पांडेय, रामेश्वर तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें