फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पताल कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ंबा। सीतापुर की 19 वर्षीय युवती ने गुडंबा स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। गुडंबा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 16 सितंबर को वह अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात बाराबंकी के आदित्य प्रकाश से हुई। आरोप है कि आदित्य उसे पिता की दवा दिलाने के बहाने कुर्सी रोड स्थित एक होटल ले गया। यहां उसने शादी का वादा कर युवती का यौन शोषण किया। बाद में आदित्य शादी की बात से मुकर गया और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवती ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी मिश्रा ने बताया कि आरोपी आदित्य से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि आदित्य करीब 15 दिन से अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहा था। घटना परिसर के बाहर हुई है और संस्थान का इससे कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें