फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हड्डियां के स्वास्थ्य के लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी फायदेमंद

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। जब महिलाएं मेनोपॉज की उम्र (आमतौर पर 45 से 55 वर्ष) में पहुंचती हैं, तो उनके शरीर (अंडाशय) में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे मुख्य हार्मोन का बनना कम या बंद हो जाता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। चिड़चिड़ापन, घबराहट या मानसिक तनाव होता है। ऐसे में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के जरिये हार्मोन को शरीर में दोबारा रिप्लेस करते हैं। यह काफी फायदेमंद थेरेपी है। ये बातें शनिवार को केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में मेनोपॉज को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. रेखा सचान ने कहीं।
विज्ञापन

एडिशनल प्रोफेसर डॉ. मंजुलता वर्मा ने बताया कि हड्डियों के स्वास्थ्य के आकलन के लिए डेक्सा स्कैन से बोन मिनरल डेंसिटी की जांच करना सबसे सटीक है। डॉ. सोनिया लूथरा ने मेनोपॉज के लक्षणों के नैदानिक अपडेट पर चर्चा की। डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. वंदना व अन्य डॉक्टरों जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें