फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेलर व ऑटो में टक्कर, दो लोग घायल

Sun, 05 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निगोहां में हादसे के बाद जुटे लोग व घायल ऑटो चालक और सवार।
विज्ञापन
निगोहां। कस्बे में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्रेलर में फंसकर ऑटो करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में चालक व एक अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार रात निगोहां कस्बे में ट्रेलर स्टेशन रोड के सामने बने कट से मुड़ रहे ऑटो से टकरा गया। ऑटो ट्रेलर के अगले हिस्से में फंस गया। हादसे में ऑटो चालक मोहनलालगंज के बैरीसालपुर गांव निवासी अंशू चौरसिया और सवारी मोहम्मद जमील घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज में भर्ती कराया। वहां अंशू की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के कारण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ऑटो और ट्रेलर को सड़क किनारे लगवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

निगोहां में हादसे के बाद जुटे लोग व घायल ऑटो चालक और सवार।

निगोहां में हादसे के बाद जुटे लोग व घायल ऑटो चालक और सवार।

निगोहां में हादसे के बाद जुटे लोग व घायल ऑटो चालक और सवार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें