सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि सत्ता से बेदखल हुई बसपा अध्यक्ष की हताशा बढ़ती जा रही है।
जिस दिन से सपा सरकार बनी है, उन्हें प्रदेश में जंगलराज का भूत सताने लगा है। वे राष्ट्रपति शासन की गुहार लगाने से भी नहीं चूकती हैं।
संविधान के प्रावधानों का न तो उन्हें ज्ञान है और न ही वे उन्हें जानना चाहती हैं। अनर्गल बयानबाजी को अपनी बुद्धिमानी मानती हैं।
चौधरी ने कहा, प्रदेश में किसानों की तबाही पर बसपा अध्यक्ष का विलाप हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कभी किसानों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की सुधि नहीं ली।