फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, चार पकड़े गए

Sun, 15 Feb 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में मोहान रोड पर स्थित बिल्डिंग के बेसमेंट में कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में शुक्रवार शाम पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ा। इनमें से दो नाबालिग थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक शाम को पुलिस को बिल्डिंग के बेसमेंट में द एम्बर हुक कैफे में हुक्का बार का संचालन होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारा तो वहां उन्हें चार लोग हुक्का पीते दिखे। सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेरकर चारों को पकड़ लिया। आरोपी आलमनगर निवासी आयुष शर्मा और सआदतगंज की अंबरगंज कॉलोनी में रहने वाले मो. शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से नौ हुक्के, 12 हुक्का पाइप, दो पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू, चार पैकेट फिल्टर, दो मिट्टी का चिलम, 10 सिलिकॉन चिलम, एक पैकेट कोयला, एक पैकेट सिल्वर फॉयल और एक इलेक्ट्रिक हीटर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें