लखनऊ। सफलता को सिर्फ अंकों के तराजू पर नहीं तौला जा सकता। इसी संदेश को साकार करता दिखा अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम, जहां 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों का सम्मान हुआ। मंच पर मेडल और प्रमाणपत्र पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरों की चमक बता रही थी कि मेहनत, लगन और सपनों की भी अपनी अलग पहचान होती है।
निरालानगर स्थित होटल रेगनेंट में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा, विशिष्ट अतिथि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक गणेश कुमार, अतिथि उप शिक्षा निदेशक मध्यमिक (डीडीआर) पीएन सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार व भाजपा नेता व फिक्की यूपी यंग लीडर्स फोरम के चेयरमैन नीरज सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित किया।
परिश्रम का कोई विकल्प नहीं : पार्थ सारथी सेन शर्मा
मेधावियों को मंच से सलाह देते हुए पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि पहली बात हमें हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहना होगा। दूसरी बात आप कितने भी प्रतिभाशाली व स्मार्ट हैं लेकिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। तीसरा हमें अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना होगा तभी बेहतर कर पाएंगे। हम क्या खा-पी रहे हैं इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बच्चों को चौथी सलाह देते हुए कहा कि हमें मोबाइल पर स्क्रीन टाइम घटाना होगा। कई बार रील्स में हम समय बर्बाद करते रहते हैं। हमारे कुछ अच्छे मित्र होने चाहिए जिनका हम लाभ उठा सकें कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए। अपनी उत्सुकता और सीखने की ललक को बनाए रखना होगा।
सफल होना बहुत मायने रखता है : गणेश कुमार
राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक गणेश कुमार ने कहा कि अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम ने मेधावियों का उत्साह बढ़ाया है। कार्यक्रम में मंच से मेधा का सम्मान हुआ, संस्थान की बच्चों के प्रति ये बेहतर पहल है। खास बात ये है कि अमर उजाला ने ऐसे भी मेधावियों को मंच से सम्मानित किया, जिनके अंक 99 प्रतिशत नहीं थे। इससे मेधावियों के बीच सबसे बेहतर संदेश गया कि सिर्फ अंक ही नहीं, पास होना भी एक सफलता है। जब हम किसी परीक्षा में बैठते हैं तो अंकों का कम व ज्यादा होना लगा रहता है लेकिन हमारा सफल होना बहुत मायने रखता है। इसलिए कम अंकों से कभी निराश नहीं होना चाहिए।
-
सही दिशा में परिश्रम की जरूरत : पीएन सिंह
मेधावियों को सलाह देते हुए उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक (डीडीआर) पीएन सिंह ने कहा कि सभी को सही दिशा में परिश्रम करना चाहिए। लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना चाहिए। तभी हम अपने सपनों का पूरा कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा की सफलता तो अभी शुरुआत है। आगे भी संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। जीवन में अच्छे दोस्तों का होना बहुत जरूरी है। मेधावियों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। आपके जीवन में कोई ये नहीं देखता है कि आपके सोशल मीडिया पर कितने फाॅलोअर हैं। ये देखा जाता है कि अपने अपने कॅरिअर में क्या बेहतर किया और आपका विजन क्या है।
-
लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई : विपिन कुमार
मेधावियों को सलाह देते हुए बीएसए विपिन कुमार ने कहा कि हमें हमेशा लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। तभी हम परीक्षा में बेहतर अंक ला सकते हैं। आज सोशल मीडिया और एआई का दौर है, पढ़ाई के बीच इन सब को बीच में नहीं लाना चाहिए। हमें इस पर ध्यान देना चाहिए कि सोशल मीडिया या एआई का बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं। चीजें आसान हुई हैं लेकिन हमें खुद पर ज्यादा भरोसा करना होगा।
-
मेधावी बोले
आईएएस बनना है लक्ष्य
अमर उजाला के मंच पर सम्मान पाकर हौसला बढ़ा है। आगे की पढ़ाई और मेहनत से करूंगा। लक्ष्य है कि आगे चलकर देश के लिए कुछ कर सकूं। मैं आईएएस बनना चाहता हूं।
- अंश सक्सेना, कक्षा 10, इरम पब्लिक स्कूल
सलाह पर अमल करूंगी
सम्मान के साथ-साथ कॅरिअर और जीवन के समझने की जानकारी मिली, ये बहुत अच्छा लगा। अतिथि महोदय ने जो स्क्रीन टाइम करने की सलाह दी उस पर जरूर अमल करूंगी। आईएएस बनकर देश की सेवा करनी है।
आराधना साहू, कक्षा-11, बाल निकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज
-
बहुत खुशी हुई सम्मान पाकर
इतने बड़े मंच पर सम्मान मिलने की जो खुशी है, उसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। कम प्रतिशत वालों को भी सम्मान मिलेगा, ये मैंने सोचा नहीं था। मुझे डॉक्टर बनकर देश की सेवा करनी है।
अनुभव मिश्रा, कक्षा 11, कृष्णा पब्लिक स्कूल, बंगला बाजार
इंटरमीडिएट की पढ़ाई और मेहनत से करूंगी
सबसे पहले अमर उजाला को धन्यवाद देना चाहती हूं कि सम्मान देने के लिए आमंत्रित किया। अब इंटरमीडिएट की पढ़ाई और मेहनत से करूंगी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना लक्ष्य है।
तनिष्का, कक्षा 12, एएलवाई मैनपुरिया स्कूल, पारा, बुद्धेश्वर
-
कॅरिअर के लिए अच्छी सलाह मिली
अमर उजाला के इस प्रयास से नया हौसला मिला है। यहां आकर कॅरिअर को जो सलाह और सफलता के मूलमंत्र बताए गए, वह बहुत सराहनीय रहे। आगे इससे भी बेहतर अंक मिले, इसके लिए मेहनत करूंगी। अख्या सिंह, कक्षा 11, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, जॉपलिंग रोड
मेरे सवाल का जवाब अपर मुख्य सचिव ने दिया अच्छा लगा। मेरा सवाल था कि क्या अपने भीतर बहुत इच्छाएं रखना अच्छी बात है। तो उन्होंने बताया कि इच्छा होना अच्छी बात है लेकिन लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए।
- चिन्मय चिरायु मिश्रा, कक्षा 11, वेदम वर्ल्ड स्कूल
इन स्कूलों ने कराया पंजीकरण
सेंट मैरी स्कूल, डीपीएस शहीदपथ, मोंटफोर्ट स्कूल, एलपीएस एलडीए ब्रांच, एलपीएस डी, बी और ई ब्लाॅक, आइडियल एलिमेंट्री इंटर कॉलेज, एएलवाई मानपुरिया इंटर कॉलेज, एसआर ग्लोबल स्कूल, माउंट कार्मेल स्कूल, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, सीपीएल पब्लिक इंटर कॉलेज, डॉ. आईडी रस्तोगी एकेडमी, क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज, सीएमएस, एमएल पब्लिक स्कूल, एसएसएलकेएम स्कूल, समर बिल स्कूल, द ऑफ पब्लिक इंटर कॉलेज, हेराल्ड पब्लिक स्कूल, एसवीके इंटर कॉलेज, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल, आरएलबी स्कूल।
ये रहे सहभागी
1- शिशिर दीक्षित, चेयरमैन व सीएमडी, सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी
2 - निमिष सक्सेना, उप निदेशक प्रवेश, श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी
3- शिवम यादव, प्रवक्ता, महर्षि यूनिवर्सिटी
4-सलमान खलिल, उप निदेशक मार्केटिंग व प्रमोशन एमिटी यूनिवर्सिटी
5- डॉ. लक्ष्मी शंकर अवस्थी, डीन लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज
6- ख्वाजा सईद फैजी यूनुस, इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
7- रमन शर्मा, फाउंडर डायरेक्टर, मैक एनिमेशन एकेडमी
8- मनोज मिश्रा, निदेशक, स्मार्ट विंडो सोल्यूशन
9- आकाश प्रियदर्शी, फाउंडर, स्काई सोलर एनर्जी
10- अखिलेश मिश्रा, एडमिशन हेड, जीएनए यूनिवर्सिटी
11- अभिषेक बाजपेई, सिद्धि विनायक इंटरप्राइजेज
भविष्य की ज्योति बने मेधावी, अंकों से आगे बढ़कर प्रतिभा का सम्मान