फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात विभूतियों को मिला मीराबाई लोक संगीत सम्मान

विज्ञापन
लोक संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान से सम्मानित कि
विज्ञापन
लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत बना देती है। यह विचार पद्मश्री डॉ. विद्याबिन्दु सिंह ने सोमवार को प्रेस क्लब में लोक संस्कृति शोध संस्थान की 91वीं लोक चौपाल में व्यक्त किए। मीराबाई जयंती और शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मीराबाई कृष्णभक्ति शाखा की महान साधिका थीं। उन्होंने सामाजिक बंधनों को तोड़कर कृष्ण प्रेम को जीवन का एकमात्र आधार बनाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोक संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें रेखा मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, अलका चतुर्वेदी, डॉ. कुसुम वर्मा, रुपाली श्रीवास्तव, देवेश्वरी पंवार और बबिता सिंह शामिल हैं। समारोह में डॉ. रामबहादुर मिश्र, लोकगायिका पद्मा गिडवानी, विमल पंत और सूर्यमुखी स्वर्णकार विशिष्ट अतिथि रहे। संस्थान अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने आभार जताया और अर्चना गुप्ता ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें