फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों का मानदेय बढ़ाएगी सरकार : संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना

Fri, 21 Dec 2018 10:58 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुरेश खन्ना
विज्ञापन

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सरकार चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि मानदेय कितना बढ़ेगा।

विज्ञापन

 
खन्ना ने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ के कार्यस्थगन के तहत बेरोजगारी से जुड़ी सूचना की ग्राह्यता पर सरकार का पक्ष रखते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण चौकीदारों को 1500 रुपये मानदेय मिलता है। सरकार इसे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सरकार होमगार्ड को नियमित नहीं कर सकती है, लेकिन सभी 90 हजार होमगार्ड को 30 दिन की सेवा का मौका दे रही है। उनका मानदेय 375 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


किसी जवान की मृत्यु पर परिजनों को 5 लाख रुपये की बीमा सहायता देने की व्यवस्था है। बीमा में दिक्कत आने पर तीन लाख की अहेतुक सहायता दिलाई जाती है। पिछली सरकार से होमगार्डों के बकाया 71 करोड़ रुपये के एरियर का योगी सरकार ने भुगतान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा बहू के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि की है। अध्यक्ष ने कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन

शिक्षक भर्ती की कॉपियों का 31 तक पुनर्मूल्यांकन

इसके पहले बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बेसिक शिक्षा में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक भर्ती में 31 हजार अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन का आवेदन किया था। इनमें से 21 हजार से अधिक का पुनर्मूल्यांकन हो चुका है। बाकी उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन 31 दिसंबर तक हो जाएगा। स्कूलों में अनुदेशकों का मानदेय 9800 करने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। कांग्रेस सदस्य मंत्री के बयान पर असंतोष जताते हुए बहिर्गमन कर गए। लल्लू ने आंगनबाड़ी, अनुदेशक, आशा बहू, शिक्षामित्र व प्राइमरी शिक्षकों से जुड़ी समस्याएं उठाईं और उर्दू शिक्षकों की भर्ती रद्द करने तथा मदरसा शिक्षकों को तीन साल से वेतन न दिए जाने का आरोप लगाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें