फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ट्रकों से वसूली करते दो होमगार्ड दबोचे गए, सिपाही फरार

Sat, 09 Apr 2022 11:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ट्रकों से अवैध वसूली मामले में छापेमारी के दौरान दो होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है जबकि सिपाही भाग निकला।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए होमगार्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रकों से अवैध वसूली की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को सरोजनीनगर इलाके में छापेमारी की। पुरानी चुंगी के पास ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए दो होमगार्ड पकड़े गए। जबकि एक सिपाही भाग गया है। दोनों होमगार्डों को नगर थाने पहुंचाया गया। वहां उनसे पूछताछ की गई।

विज्ञापन


जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शनिवार सुबह 9:00 बजे के करीब सरोजनीनगर के पुरानी चुंगी चौराहे पर छापेमारी की। सादी वर्दी में पहुंचे पीयूष मोर्डिया ने ट्रकों से वसूली करते हुए पुलिसकर्मियों को पकड़ा जिसमें दो होमगार्ड और एक सिपाही शामिल थे।

पुलिस ने होमगार्डों को तो पकड़ लिया लेकिन सिपाही भाग निकला। जेसीपी के मुताबिक दोनों होमगार्ड ट्रकों से वसूली कर रहे थे। दोनों को सरोजनीनगर थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। फरार सिपाही की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें