फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले, जल्द आएंगे लखनऊ के अच्छे दिन

Sun, 06 Jul 2014 11:09 AM IST
राकेश वर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। मंगलवार को आने वाले रेल बजट में उन्हें तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन


शहर के ट्रैफिक जाम से निजात के लिए 80 किलोमीटर आउटर रिंग रोड बनेगी। गोमती नदी को स्वच्छ बनाने का भी खाका तैयार किया जा रहा है।

लखनऊ वालों के लिए यह अच्छी सूचनाएं गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह दिल्ली से लेकर आए। शनिवार शाम वह एक कार्यक्रम में शामिल होने अपने संसदीय क्षेत्र आए थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने वादा किया था कि सांसद बनने के सौ दिन में लखनऊ की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाऊंगा। उस वादे के तहत कई क्षेत्र में काम चल रहा है।
विज्ञापन

रेल बजट से लखनऊ को उम्मीदें

रेल बजट से लखनऊ को बड़ी उम्मीदें हैं। उनमें मुंबई, नई दिल्ली, पुणे सहित पांच स्थानों के लिए सुपरफास्ट व एक्सप्रेस रेलगाड़ियां शामिल हैं।

इसके साथ गोमतीनगर टर्मिनल के लिए बजट मिलने का इंतजार है। शहर के विभिन्न इलाकों के लिए मेमू ट्रेनों को जोड़ने का प्रस्ताव भी लंबित है।
- लखनऊ-मुंबई के बीच डेली एसी सुपरफास्ट ट्रेन
- लखनऊ-नई दिल्ली एसी डबल डेकर ट्रेन
- लखनऊ-काठगोदाम एसी प्रीमियम ट्रेन
- लखनऊ से पुणे के लिए साप्ताहिक ट्रेन
- लखनऊ-बेंगलूर साप्ताहिक एक्सप्र्रेस ट्रेन
- गोमतीनगर टर्मिनल निर्माण के लिए बजट की जरूरत
- लखनऊ के भीतरी हिस्सों को जोड़ने के लिए मेमू ट्रेनों को जोड़ा जाना
विज्ञापन

गोमती सफाई का बन रहा प्लान

आउटर रिंग रोड की बन रही फिजिबिलिटी रिपोर्ट
ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर के चारों तरफ आउटर रिंगरोड बनाने की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शहर के मास्टर प्लान के तहत रिंगरोड का निर्माण एनएचएआई कराएगा। उसकी सहमति मिल चुकी है। अब चार लेन की रिंगरोड के लिए बजट की व्यवस्था होनी है।

इसके अलावा, लखनऊ की जीवन रेखा कही जाने वाली गोमती नदी को निर्मल व स्वच्छ बनाने के लिए भी केंद्र सरकार प्लान तैयार कर रही है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस बारे में उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से बात की है। गंगा की सफाई के लिए तैयार हो रही विशेष योजना की तरह ही गोमती सफाई की भी योजना बनाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें