फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृहमंत्री अमित शाह आज शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को लखनऊ में रहेंगे। वे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होने वाले यूपी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री भी रहेंगे। कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थल और संवेदनशील क्षेत्रों को छह सुपर जोन, नौ जोन, 27 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 3035 पुलिसकर्मी, पीएसी की पांच बटालियन और आरएएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। इसके अलावा छह पुलिस उपायुक्त, नौ अपर पुलिस उपायुक्त, 29 सहायक पुलिस आयुक्त, 101 निरीक्षक, 940 दरोगा और 1868 मुख्य आरक्षी व आरक्षी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पांच कंपनी पीएसी, तीन बम निरोधक दस्ते, एक एंटी-माइन टीम, पांच एंटी-सैबोटान चेक टीम, एक एटीएस टीम, एक एनएसजी व 126 होमगार्ड और इंटेलिजेंस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें