फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के नर्मदा अपार्टमेंट में फ्लैटों के लिए पंजीकरण आज से

विज्ञापन
कुछ इस तरह की होगी अपार्टमेंट की डिजाइन।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-चार में 29 मंजिला नर्मदा अपार्टमेंट बनाएगा। यह प्राधिकरण का अब तक का सबसे ऊंचा अपार्टमेंट होगा। इसमें 3 बीएचके एवं स्टडी हॉल वाले 300 लग्जरी फ्लैट और 12 पेंट हाउस होंगे। पंजीकरण 24 जनवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा। 2100 वर्गफीट के फ्लैटों की कीमत 1.40 करोड़ रुपये से शुरू होगी। 4000 वर्गफीट के पेंट हाउस की कीमत 2.8 करोड़ रुपये से शुरू होगी।
विज्ञापन

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट में जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया, पावर बैकअप, 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि सुविधाएं होंगी। लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए दुकानें भी होंगी। पंजीकरण वेबसाइट www.ldalucknow.in के माध्यम से ही होंगे। फ्लैट की अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत रकम बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जो आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से होगा।



लोकेशन व कनेक्टिविटी बेहद शानदार

अपार्टमेंट की लोकेशन व कनेक्टिविटी शानदार है। यह जी-20 रोड स्थित एलडीए के राप्ती अपार्टमेंट के ठीक बगल में बनाया जाएगा। योजना से चंद कदमों की दूरी पर शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, प्लासियो मॉल, पुलिस मुख्यालय आदि हैं। वीसी ने बताया कि अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल करीब 12,000 वर्गमीटर होगा।
विज्ञापन




330 करोड़ होंगे खर्च होगे निर्माण पर

मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट बनाने पर 330 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है और पांच साल में आवंटियों को कब्जा दे दिया जाएगा। पंजीकरण कराने वालों को आवंटन के बाद 36 महीने की किस्त में पूरी रकम जमा करानी होगी। जो 45 से 90 दिन में पूरा पैसा जमा कर देंगे, उन्हें क्रमश: छह से चार प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें