केंद्रीय गृहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने सांसद आदर्श गांव योजना के तहत बेंती गांव को गोद लेने का फैसला किया है।
भाजपा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। बेंती गांव वैसे तो लखनऊ-कानपुर रोड से थोड़ी दूर पर ही स्थित है लेकिन पिछड़ा माना जाता है।
गांव में ज्यादातर आबादी पिछड़ी जातियों की व दलितों की है।
यह गांव मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, पर राजनाथ का पूरा संसदीय क्षेत्र नगर निगम सीमा में आने के कारण उन्होंने मोहनलालगंज के गांव को गोद लिया है।
पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमित तिवारी ने गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया है।