फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment: होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा कल से, 25 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, जानें नए अपडेट

Fri, 24 Apr 2026 08:37 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

होमगार्ड भर्ती के करीब 42 हजार पदों के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू होगी, जो सोमवार तक दो पालियों में चलेगी। लगभग 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भर्ती बोर्ड ने नकल रोकने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड के करीब 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार से होगा। सोमवार तक यह परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। परीक्षा के दौरान तीन दिन तक प्रदेश पुलिस अलर्ट पर रहेगी। शनिवार को पहले दिन की परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक आने शुरू हो गए हैं।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि श्रावस्ती को छोड़कर अन्य सभी जिलों में एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिनकी देखरेख में प्रश्नपत्र जिलों के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को इस बाबत पूर्व में निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वालों पर कई एजेंसियां पैनी नजर रख रही हैं।  उन्होंने सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित जानकारी आदि का प्रचार-प्रसार करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

वहीं सीएम योगी ने भी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की समीक्षा करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

 

सर्वाधिक रिक्तियों वाले टॉप-10 जिले

  • कानपुर नगर - 1947
  • लखनऊ - 1371
  • आगरा - 1232
  • प्रयागराज- 1219
  • हरदोई - 1072
  • वाराणसी - 1004
  • सीतापुर - 927
  • जौनपुर - 900
  • आजमगढ़ - 867
  • गोरखपुर - 830
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने के फर्जी पोस्ट से वसूली की कोशिश

बोर्ड के सतर्कता निरीक्षक राजेश कुमार उपाध्याय की तहरीर पर एफआईआर की गई है। इसके मुताबिक 23 अप्रैल को टेलीग्राम पर एग्जाम पेपर वाला नाम के चैनल और पेपर_माफियावाई नाम के यूजर ने होमगार्ड भर्ती का पेपर उपलब्ध का संदेश प्रसारित किया। अनुचित लाभ के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया।

पुलिस भर्ती बोर्ड सोशल मीडिया सेल के माध्यम से व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सभी प्लेटफार्मों पर निगरानी कर रहा है। आरोप है कि प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का संदेश सिर्फ पैसे कमाने के लिए वायरल किया गया।

इससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 292, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 डी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 की धारा 4/13 (2), 8/13 (4) के तहत एफआईआर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें