फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से पीड़ित होमगार्ड की इलाज के अभाव में मौत, बेटे ने विभाग पर लगाया मानदेय न देने का आरोप

Thu, 09 Jan 2020 06:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
होमगार्ड सिद्धेश्वरी प्रसाद दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोंडा के खरगूपुर में बीमारी से पीड़ित होमगार्ड की इलाज के अभाव में बुधवार की रात मौत हो गई। बेटे ने विभाग पर छह माह का मानदेय व एरियर न दिए जाने का आरोप लगाया है। मौत की सूचना पर क्षेत्र के लोगों व साथी होमगार्ड जवानों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मर्दनपुरवा निवासी होमगार्ड सिद्धेश्वरी प्रसाद दुबे (55) की बुधवार की रात मौत हो गई। इनकी नियुक्ति वर्ष 1983 में हुई थी तब भी गोण्डा, बलरामपुर सहित गई जनपदों में इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

बेटे राजीव कुमार ने बताया कि पर्याप्त पैसा न होने से लखनऊ या अन्य जगहों पर इलाज नहीं हो सका। गांव वाले व होमगार्ड माया राम मिश्र, संजीत यादव, ओंकार नाथ शुक्ल, परशुराम तिवारी, उमेश दुबे आदि ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें