मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों का आहार भत्ता चार गुना बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में होमगार्ड स्वयंसेवकों को अंतरजनपदीय आवागमन के दौरान ड्यूटी भत्ते के अलावा 30 रुपये भोजन भत्ता मिलता है।
बढ़ती महंगाई में अब होमगार्ड विभाग ने इसे बढ़ाकर 120 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
आबकारी विभाग में आएगी एकमुश्त समाधान योजना
आबकारी विभाग अपने बकाये को हासिल करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाने की तैयारी में है। मंगलवार को कैबिनेट में इसका प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बता दें कि आबकारी विभाग का वर्ष 1956 से करीब 43 करोड़ रुपये बकाया है। अब ओटीएस के जरिए इस बकाये को हासिल करने की कवायद की जाएगी।