फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सील किए गए इन इलाकों में होम डिलीवरी फेल, मजबूर होकर घरों से बाहर निकल रहे लोग

Tue, 14 Apr 2020 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सआदतगंज (बायें) व मुंशी पुलिया इलाके का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाकों में सफाई व सैनिटाइजेशन का काम तो खूब हो रहा है, लेकिन दूध-सब्जी और फल व अन्य जरूरी सामान की सप्लाई में अभी भी समस्याएं आ रही हैं।

विज्ञापन


लखनऊ के तालकटोरा में तो परेशान लोगों को सामान खरीदने के लिए बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। सोमवार को अमर उजाला ने अपने सिटीजन जर्नलिस्ट की नजर से सील इलाकों का हालचाल लिया तो ऐसी ही कई समस्याएं सामने आईं।

मुंशी पुलिया की सिटीजन जर्नलिस्ट डॉ. किरन दास ने बताया कि सोमवार को इलाके में सब्जी और फल नहीं मिले। इलाके के अधिकृत सब्जी विक्रेता शिवपूजन के नंबर पर कॉल करने पर उसने सप्लाई वाहन के मेट्रो स्टेशन के पास होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


लेकिन, दोपहर 12 बजे तक सब्जी नहीं आई। लोगों ने समस्या बताई तो पुलिस ने सब्जी विक्रेता को बुलाया। इसी तरह तालकटोरा के सिटीजन जर्नलिस्ट इमरान ने बताया कि सील इलाके के लोगों को हेल्पलाइन नंबर पता न होने से जरूरत का सामान मिलने में समस्या आ रही है।

लोगों ने घरों से बाहर निकलकर जरूरी सामान खरीदे

सोमवार को कई लोगों ने घरों से बाहर निकलकर जरूरी सामान खरीदे। इन्हें पुलिसकर्मियों ने टोका तो इन्होंने अपनी जरूरत बताकर पुलिसकर्मियों को संतुष्ट किया।

खुर्रमनगर की सिटीजन जर्नलिस्ट हेमा डोलिया ने बताया कि अलीना कॉम्प्लेक्स में सुबह ही जरूरी सामान पहुंचा दिया गया। त्रिवेणीनगर के अनवारुल हक ने बताया कि सील इलाके में सैनिटाइजेशन किया गया। लोग हेल्पलाइन नंबर से जरूरत का सामान मंगा रहे हैं। 

वजीरगंज के अस्तबल चारबाग इलाके में सैनिटाइजेशन के साथ ही कीटनाशक का छिड़काव हुआ। मड़ियांव में आईआईएम रोड पॉवर हाउस के पास आंशिक रूप से सील इलाके के लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

वहां मेडिकल स्टोर चलाने वाले सिटीजन जर्नलिस्ट धीरज कुमार ने बताया कि लोगों को जरूरत का सामान घरों तक पहुंचाया जा रहा है। फूलबाग, अस्तबल चारबाग, त्रिवेणीनगर समेत अन्य इलाकों में सफाई कराई गई। गुडंबा के रजौली में प्रशासन ने सील इलाके में लंच पैकेट बांटे। ग्राम प्रधान लल्लन ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से भी कई लोगों को राशन दिया।

हॉटस्पॉट इलाकों में सप्लाई की अब कंट्रोल रूम से निगरानी

कोरोना संक्रमण को लेकर हॉटस्पॉट चिह्नित 12 इलाकों में जरूरी सामग्री की सप्लाई की निगरानी अब कंट्रोल रूम से होगी। अमर उजाला में लगातार उजागर हो रही इन इलाकों के लोगों की परेशानी को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने गंभीरता से लिया है।

उन्होंने बताया कि इलाकों के जरूरतमंद लोग अब अब कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नंबर 0522 2629219 0522 2610170,  0522 2622627 पर भी सीधे अपनी जरूरत बता सकेंगे।

शिकायत का ब्यौरा मिलने के बाद इसे निर्धारित निवारण कर्ता अधिकारी के पास एसएमएस से भेजा जाएगा और शिकायत निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से क्रॉस चेक भी किया जाएगा।

इसके साथ ही स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर में संचालित एपिडेमिक रेस्पॉन्स सेंटर के हेल्पलाइन नम्बर 9650682159 से लोग मदद ले सकेंगे। इस हेल्पलाइन नंबर से कोविड संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जरूरतों और समस्याओं के लिए बनाएंगे व्हाट्सएप ग्रुप 

विजयखंड एक में पुलिस की सख्ती कुछ कम रही। सिटीजन जर्नलिस्ट माणिक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने लोगों को सामान खरीदने के लिए घर के आसपास आने-जाने दिया। प्रशासन ने होम डिलीवरी पर ध्यान दिया है जिससे सामान उपलब्ध हो रहा है। सफाई और सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।

वजीरगंज के अस्तबल चारबाग इलाके के लोगों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का विचार किया है। इस ग्रुप में सील इलाकों के लोगों को जोड़ा जाएगा।

इलाके के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी भी ग्रुप में होंगे। सिटीजन जर्नलिस्ट मो. शादाब ने बताया कि इससे लोगों का अधिकारियों से बेहतर संवाद हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें