बैरक में रहने वाले पुलिस और पीएसी कर्मियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें
हर माह परिवार आवास भत्ता मिलेगा।
सरकारी आवास या दूसरी आवासीय सुविधा
पाने वाले पुलिस और पीएसीकर्मियों को यह भत्ता नहीं मिलेगा।
डीजीपी
मुख्यालय के मुताबिक यदि पुलिस या पीएसीकर्मी ए, बी-1 व बी-2 श्रेणी के
शहरों में तैनात ऐसे पुलिस व पीएसीकर्मी जो बैरक में रहते हैं और उनका
परिवार उसी शहर में किराए के या अपने मकान में रहता है तो उसे 730 रुपये
प्रतिमाह दिए जाएंगे।
पढ़ें- एक लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
वहीं सी श्रेणी के शहरों में 550 रुपये भत्ता मिलेगा।
जो पुलिस और पीएसीकर्मी इन दोनों श्रेणी में नहीं आते हैं और बैरक में
रहते हैं उन्हें प्रतिमाह 365 रुपये बतौर भत्ता दिया जाएगा।
यह भत्ता तभी
मिलेगा जब कमांडिंग अफसर या पुलिस अधीक्षक इस बात का प्रमाण पत्र देंगे कि
उन लोगों की तैनाती के स्थान पर सरकारी आवास उपलब्ध नहीं है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...