फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ तक आज और कल छुट्टी, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में रहेंगे उपस्थित

Thu, 16 Jan 2025 12:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के परिषदीय स्कूलों में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 16 व 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस दौरान शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों का कोई अवकाश नहीं होगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की 16 व 17 जनवरी को छुट्टी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से बुधवार देर रात इसका आदेश जारी कर दिया गया।

उन्होंने कहा है कि इस अवधि में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय आना होगा और प्रशासनिक कार्य करने होंगे। बता दें कि प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां थीं। 15 जनवरी बुधवार को ही विद्यालय खुले थे।

विज्ञापन


किंतु सुबह 11 बजे तक कई जिलों में घना कोहरा था। वहीं मौसम विभाग ने आगे भी दो दिन कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान किया है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा आठ तक के बच्चों की 16 व 17 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें