फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली और बरौनी के लिए दौड़ी होली स्पेशल

Wed, 05 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली में घर आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। कटरा और वाराणसी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा पहले ही कर दी थी। अब दिल्ली और बरौनी के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जो होली के बाद तक अलग-अलग तिथियों में चलती रहेंगी।
विज्ञापन


होली के मद्देनजर एक आरक्षित सुपरफास्ट एक्सप्रेस (स्पेशल ट्रेन) वाराणसी और दिल्ली के बीच दौड़ेगी। दिल्ली से यह गाड़ी 3, 6, 8, 10, 13, 15 एवं 17 मार्च को शाम 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली में यह ट्रेन सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकेगी।

वाराणसी से यही स्पेशल ट्रेन 4, 7, 9, 11, 14, 16 एवं 18 मार्च को शाम 6:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रायबरेली में इस ट्रेन के पहुंचने का समय रात 9:58 बजे तय है और दो मिनट स्टॉपेज रहेगा। एसी, स्लीपर, सामान्य कोच वाली यह गाड़ी रास्ते में गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, प्रतापगढ़ में भी रुकेगी।
विज्ञापन


दूसरी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आनंद विहार और बरौनी के बीच दौड़ेगी। आनंद विहार से यह गाड़ी 2, 9 व 16 मार्च को शाम 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6 बजे बरौनी पहुंचेगी। रायबरेली में यह ट्रेन सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकेगी। बरौनी से यही गाड़ी 3, 10 व 17 मार्च को रात 8 बजे चलेगी और अगले दिन शाम सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। रायबरेली में सुबह 7:18 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकेगी। एसी और स्लीपर कोच वाली यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर में भी रुकेगी।


कटरा और वाराणसी के बीच भी दौड़ेगी स्पेशल
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा और वाराणसी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल पहले ही आ गया था। पहली ट्रेन वाराणसी और कटरा के बीच दौड़ेगी। वाराणसी से 8 एवं 15 मार्च को चलेगी, वहीं कटरा से 9 एवं 12 मार्च को दौड़ाई जाएगी। दूसरी ट्रेन कटरा और वाराणसी के बीच चलेगी। कटरा से 9 एवं 16 मार्च को चलेगी।

वाराणसी से ट्रेन 11 एवं 18 मार्च को दौड़ाई जाएगी। रास्ते में इन ट्रेनों का ठहराव रायबरेली समेत जम्मू तवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली प्रतापगढ़ समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें