फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेढ़ घंटे पहले खत्म होगा होली का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। होली इस बार शुक्रवार के दिन पड़ रही है। इस दिन जुमे का नमाज भी होता है। इस कारण चौक क्षेत्र की होलिकोत्सव समितियों ने अपना जुलूस डेढ़ घंटे पहले खत्म करने का एलान किया है। सिविल डिफेंस की मध्यस्थता पर होलिकोत्सव समितियों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए पुलिस के साथ बैठक कर यह फैसला लिया।
विज्ञापन

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें होलिकोत्सव समिति चौक, हरिश्चंद्र वंशीय होलिकोत्सव समिति राजाबाजार और चौपटिया ने पुलिस को पत्र सौंपते हुए बताया कि होली पर 14 मार्च को निकलने वाले जुलूस का समय जुमे की नमाज की वजह से डेढ़ घंटा कम किया जाएगा। जो जुलूस दो बजे खत्म होता था, उसे दोपहर 12:30 तक खत्म कर लिया जाएगा। इस दौरान एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा, एसीपी चौक राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय, अनुराग मिश्र, गोविंद शर्मा, ओम शर्मा, संजीव रस्तोगी, चित्रांश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें